असम में 4.7 तीव्रता का आया भूकंप का झटका

0
भूकंप

नयी दिल्ली। असम में आज मध्यम तीव्रता वाला एक भूकंप आया जिसे रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापा गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई केन्द्रीय भूगर्भ अध्ययन केन्द्र के अनुसार असम के धुबरी क्षेत्र में रात करीब साढ़े नौ बजे यह भूकंप धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे आया।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने फिर नाकाम किया घुसपैठ की कोशिश, 1 आतंकी ढेर

भूकंप के कारण जानमाल की हानि का अभी कोई समाचार नहीं मिला है। पूर्वोत्तर क्षेत्र भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है।

इसे भी पढ़िए :  इंसानियत हुई शर्मसार, मुख्यमंत्री के क्षेत्र में साइकिल पर अपने भाई का शव ले जाते हुए व्यक्ति की तस्वीर हुई वायरल