हमें निशाना बनाने पर पाक सैनिकों को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत: BSF

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार(23 अक्टूबर) को चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तानी सैनिक बीएसएफ के किसी भी जवान को निशाना बनाएंगे तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इसे भी पढ़िए :  अरूणाचल के पूर्व सीएम की ये चिठ्ठी राजनीति में भूचाल ला देगी!

बीएसएफ ने दो दिन पहले दावा किया था कि बीएसएफ के एक कांस्टेबल को गोली मारने के बाद जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी रेंजर्स के सात जवानों को मार दिया गया।

बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक अरूण कुमार ने बीएसएफ के जवान गुरनाम सिंह के शव पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद यह टिप्पणी की।

इसे भी पढ़िए :  नज़रबंद किए जाने के बाद हाफिज सईद ने जारी किया वीडियो, PM मोदी और ट्रंप पर बोला हमला

कुमार ने कहा कि ‘‘अगर वे कुछ भी करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ यात्रा के दौरान भी पाकिस्तान से जारी है घुसपैठ: बीएसएफ़ डीजी

सिंह शुक्रवार को कठुआ सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में घायल हो गए थे और आज(रविवार) सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।