मुंबई: लोकल ट्रेन पटरी से उतरी

0

मुंबई में माहिम के पास अंधेरी जाने वाली हार्बर लाइन के चार डिब्बे शुक्रवार को पटरी से उतर गए, जिसमें 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पश्चिमी रेलवे ने कहा, ‘हार्बर लाइन पर माहिम के पास लोकल ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गई। पांच यात्रियों को चोटें आई है।’

इसे भी पढ़िए :  दफ्तर में लगी देखी आजम खान की तस्वीर...तो भड़क उठे योगी के मंत्री, फौरन हटाने के दिए आदेश

इस घटना के बाद सेंट्रल रेलवे की अंधेरी-वडाला लाइन स्थगित कर दी गई है, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है क्योंकि इस समय पूरे महाराष्ट्र में 12 दिवसीय गणेशोत्सव की जबरदस्त धूम रहती है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रेन में सेना के अफसर का लैपटॉप चोरी, कई खुफिया जानकारियां हो सकती हैं लीक

एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई है। रेल सेवाओं को बहाल करने की दिशा में काम हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर ठगी का खुलासा

Click here to read more>>
Source: ND TV