देश में दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़के से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हैदराबाद के जमाल कालोन के ओल्ड मालाकपेट में चार युवाओं ने एक 13 साल के लड़के के साथ करीब डेढ़ महीने तक रेप किया है। जब लड़के ने उन लोगों के साथ जाने से माना कर दिया तो इन चारों लड़कों ने नाबालिग का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसके बाद पीड़ित के पिता ने पुलिस में इस बात की शिकायत पुलिस को कर दी, उसके बाद पुलिस ने आपराधिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करते हुए लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। चारों लड़कों की उम्र 15 से 16 के बीच की बताई जा रही है।
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक चंदेरघाट पुलिस ने कहा कि पीड़ित के साथ डेढ़ महीने से ज्यादा समय से रेप हो रहा था। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी लड़के पीड़ित को कालोनी में पार्क एक गाड़ी में ले जाते थे और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देते थे। यही नहीं घर में परिवारवालों के नहीं होने पर आरोपी पीड़ित को अपने घर भी नहीं ले जाते थे।
अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश