केरल-कर्नाटक बॉर्डर पर मिला विचित्र जीव, शक्ल बंदर जैसी लेकिन शेर से भी ज्यादा खतरनाक, देखें वीडियो

0
जीव

भारत में केरल-कर्नाटक बॉर्डर पर एक खतरनाक जीव देखा गया है, जिसके आगे हर इंसान और जानवर बौना नज़र आता है। फेसबुक पर इस बात का दावा किया गया है कि ये जीव अबतक कई जानवरों और एक इंसान को भी निवाला बना चुका है। इतिहास में अबतक ऐसा ना किसी जीव का जिक्र हुआ है और ना ही किसी ने ऐसी तस्वीर देखी है। हैरत की बात तो ये है कि इसके पैने दांत लोहे के पिजड़े को काटने में भी सक्षम हैं। और इसके नाखून छुरे से भी ज्यादा तेज़ हैं।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई लोकल ट्रेन में खतरनाक स्टंट, दिल थामकर देखिए

सोशल साइट मंजीत सिंह फिरोजपुरिया ने इस जीव की तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो अब वैज्ञानिकों के लिए भी चुनौती बन गई है। केरल और कर्नाटक के जंगलों में इस तरह के चार जीव देखे गए हैं। लेकिन महज़ एक को ही पकड़ने में कामयाबी हासिल हो पाई है।

इसे भी पढ़िए :  रामजस विवाद में सियासी दंगल जारी, ABVP के बाद आज लेफ्ट का मार्च

ऑयल पाम एस्टेट के पास इन जीवों को कई बार देखा गया है, ऐसे में इनसे सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  आज से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

वीडियो पर क्लिक करें और देखें इस खतरनाक जीव को 

कोबरापोस्ट की टीम इस खबर की प्रमाणिकता का दावा नहीं करती, ये सोशल मीडिया से मिली फोटो, जानकारी और वीडियो हम आपके साथ शेयर जरूर कर रहे हैं, लेकिन इसकी हकीकत का दावा नहीं करते।