कर्नाटक. अकसर राजनीति में सरेआम किसी नेता, मंत्री या विधायक पर स्याही या जूता फेंकने की घटनाएं सामने आती हैं। लेकिन हाल ही में कर्नाटक में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे गुस्सा नहीं बल्कि एक मुख्यमंत्री एक लिए एक महिला का प्यार दिखाई देता है। दरअसल कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को सरेआम उस वक्त एक महिला ने किस कर दिया जिस समय वह जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की ख़बर के मुतबिक, यह घटना कर्नाटक प्रदेश कुरूबा संघ द्वारा यहां पैलेस ग्राउंड पर आयोजित जिला पंचायतों और तालुक पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हुई। इसके बाद ग्रुप फोटो के लिए मुख्यमंत्री के बगल में खड़ी गिरिजा श्रीनिवास ने अचानक ज्यादा जोश में आकर मुख्यमंत्री का गाल चूम लिया और फिर चली गईं। गिरिजा चिकमंगलूर जिले के अमृतापुरा से तारिकेरे तालुक पंचायत की सदस्य हैं। इस वाकये से असहज नजर आए सिद्धारमैया ने चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ गाल पोंछा।
आखिरकार वही हुआ जो होना था। सिद्धारमैया और महिला पर सवाल उठने शुरू हुआ। किस पर कॉट्रोवर्सी शुरू हुई। आखिरकार महिला को सफाई देने पड़ गई। किस करने वाली महिला ने मीडिया से कहा कि वो उनके पिता जैसे हैं। वो दिल से उनका सम्मान करती है। और इसी सम्मान के तहत उसने सीएम को किस किया है।