AAP में बड़ी बगावत, पार्टी छोड़ सकते हैं 30 विधायक, मध्यावधि चुनाव के आसार?

0
आंतरिक कलह
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में आंतरिक कलह से जुझ रही है। कहा तो ये भी जा रहा है कि इस लड़ाई से पार्टी में विभाजन हो सकता है। बवाना से पार्टी के विधायक रहे वेदप्रकाश के बीजेपी में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि आप के 4 और विधायकों की कांग्रेस पार्टी के साथ बातचीत चल रही है। ये खबरें पार्टी के लिए बेहद बुरी हो सकती हैं। पार्टी पहले ही पंजाब विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना चुकी है। सूत्रों ने बताया कि इस बात को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है कि आप के 30 अन्य विधायक पाला बदल सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  भगवंत मान ने इरोम शर्मिला की पार्टी को दे दी अपनी इतनी सैलरी

नवभारत टाइम्स के खबर के मुताबिक आप के कम से कम 4 विधायकों ने हाल में कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बैठक की है। इन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को लेकर ये बैठकें की हैं। खबर है कि इन विधायकों ने 31 अन्य विधायकों के समर्थन का भी आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़िए :  'आप' विधायक सोमनाथ भारती गिरफ्तार, दो दिन में 'आप' के दूसरे विधायक की गिरफ्तारी, पढ़िए क्यों ?

इस मसले पर कांग्रेस के भीतर चर्चा चल रही है। हालांकि, पार्टी की दिल्ली इकाई ने इस कदम पर कुछ आपत्तियां पेश की हैं। इस बारे में पूछे जाने पर आप नेताओं ने भी किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  10वीं के स्टूंडेंट को युवती की धमकी, 5 लाख दो वरना FB पर न्यूड फोटो अपलोड कर दूंगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse