AAP की मांग ABVP मेंबर्स को तुरंत किया जाए गिरफ्तार

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

ABVP

AAP ने लिखा है कि धमकियां देने वाले लोग ABVP के मेंबर्स ही होते हैं। पुलिस के सामने ही ABVP के कार्यकर्ता छात्राओं और प्रफेसर के साथ बदसलूकी करते हैं और दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रहती है। पुलिस इस वक्त केंद्र सरकार में बैठी BJP और उसकी स्टूडेंट विंग ABVP के एक राजनीतिक हथियार के तौर पर काम करती हुई नजर आ रही है और ऐसे असामाजिक तत्वों को शह देती हुई दिखती है।

इसे भी पढ़िए :  'वैलेंटाइन डे' के मौके पर NSUI की लव परेड

AAP ने मांग की है कि रामजस कॉलेज के एक कार्यक्रम और उसके बाद के प्रदर्शनों में गुंडागर्दी करने वाले ABVP के उन लोगों को दिल्ली पुलिस तुरंत गिरफ्तार करे और उनके खिलाफ केस दर्ज किए जाएं।

इसे भी पढ़िए :  हिमाचल प्रदेश : आर्मी कैंट के पास लिखा मिला ISIS का फतवा, सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट

उधर ABVP के मीडिया संयोजक साकेत बहुगुणा ने एक बयान जारी करके कहा है कि मंगलवार को वामपंथियों के प्रदर्शन के बाद खालसा कॉलेज की लाल बत्ती के पास 2 DU विद्यार्थियों (प्रशांत मिश्र व विनायक शर्मा- ABVP) और एक JNU विद्यार्थी (अमन सिन्हा- AISA) के बीच, सोशल मीडिया पर हुई बहस के आधार पर, मारपीट की घटना हुई। ABVP इस मारपीट की घटना का कड़ा विरोध करती है और कैंपस में हिंसामुक्त वातावरण बनाने को कटिबद्ध है।

इसे भी पढ़िए :  कारगिल शहीद की बेटी का अभियान सोशल मीडिया पर छाया, 'मैं DU में पढ़ती हूं, मैं ABVP से नहीं डरती'

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse