पंजाब-गोवा के बाद अब गुजरात के चुनावी दंगल में उतरेगी आप पार्टी

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

ये वो चहरे हैं जिनके हाथ में सातों जोन की कमान है। गौरतलब है कि आप ने अपनी रणनीति के तहत पूरे गुजरात को सात जोनों में बांटा है।
आप की चुनावी तैयारी में बूथ स्तर का काम अहम है जिसे बूथ यात्रा के माध्यम से पूरा किया जा रहा है और इसमें जनवरी से 6000 प्रशिक्षित वॉलंटियर लगे हैं। पार्टी राज्य के सभी 43 हजार बूथों के लिए प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त कर रही है। हर्षिल नायक ने बताया कि 80 फीसद विधानसभा क्षेत्रों में यह काम पूरा कर लिया गया है। गोपाल राय ने बताया कि 26 मार्च तक सभी बूथ प्रभारी नियुक्त कर लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  पहलू खान की मौत से खौफज़दा मेव मुस्लिम पंचायत ने की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

गोपालराय ने कहा कि गुजरात को कुशासन और अमित शाह गैंग से आजादी दिलानी है और यह आजादी गुजरात के हर समाज की मांग है वो चाहे पाटीदार हो, आदिवासी, दलित, महिला, किसान, नौजवान या अन्य। राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा तय किए जाने के सवाल पर सभी नेताओं का फिलहाल एक ही जवाब है कि वह तो आम आदमी ही होगा।

इसे भी पढ़िए :  अदालत में तार तार हुए रिश्ते, बाल ठाकरे के बेटे ने अपनी संतान को नाजायज बताया
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse