ABVP नेता ने की लड़की से बदसलूकी, कहा – ‘नाचो भारत माता’

0
ABVP नेता

लखनऊ : ABVP नेता ने ना सिर्फ़ छात्रा से बदसलूकी की बल्कि उससे यहां तक कह दिया कि ‘नाचो भारत माता’। मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। लखनऊ यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को दो गुट आपस में भिड़ गए। कैंपस में नारेबाजी को लेकर शुरू हुई दोनों गुटों की बहस ने धीरे-धीरे हिंसात्मक रूप ले लिया। एक गुट में आइसा, एसएफआई और समाजवादी छात्रसभा के छात्र थे। वहीं दूसरा गुट ABVP का था। आरोप है कि यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक पर ABVP नेता और कार्यकर्ताओं ने आइसा की छात्रनेता पूजा शुक्ला के साथ अभद्रता की और उन पर सिक्के उछाले।

इसे भी पढ़िए-बिहार : पकड़ा गया अब तक का सबसे भ्रष्ट अधिकारी, पढ़िए घर से क्या क्या मिला

पूजा ने ABVP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग तिवारी समेत कई छात्रनेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं, एलयू प्रशासन की ओर से भी अनुराग तिवारी और आइसा, एसएफआई के 9 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

इसे भी पढ़िए :  आप के संजय सिंह ने भी किया कपिल पर पलटवार,कहा ये बीजेपी की जुबान है

वीडियो देखिए – भारत में ISIS सरीखा वीडियो

पूजा ने बताया, ‘हम लोग फीस वृद्धि, स्कॉलरशिप, WiFi और नई किताबों की मांग को लेकर कैंपस में प्रदर्शन कर रहे थे। तभी ABVP नेता का साथ कुछ कार्यकर्ता आए और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। जवाब में हमने भी नारे लगाए कि इस देश की हर बेटी, हर लड़की है भारत माता। इस पर उन्होंने मुझ पर सिक्के उछाले और ‘नाचो भारत माता’ चिल्लाने लगे।’

इसे भी पढ़िए- बोल्ट ने सेक्स करके मनाया जीत का जश्न ! देखिए तस्वीरें

इसे भी पढ़िए :  अरविंद केजरीवाल के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा स्पीकर से सुरक्षा मांगी

गौरतलब है कि ट्रेड यूनियन्स द्वारा 2 सितंबर को आयोजित देशव्यापी हड़ताल को समर्थन देने के लिए आइसा और एसएफआई ने शुक्रवार को कैंपस में हड़ताल की घोषणा की थी। सुबह 10 बजे से ही गेट नम्बर चार से प्रदर्शनकारी घुसे और कक्षाएं बंद करवाते हुए गेट नम्बर एक पर पहुंचे। दोनों संगठनों के कार्यकर्ता 11.30 बजे दोबारा कैंपस में मार्च के लिए घुसे तो ABVP के नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। ABVP के नेता और कार्यकर्ता क्लासेज खुलवाने पर अड़ गए। इस बीच नारेबाजी शुरू हो गई। एबीवीपी की ओर से राम नाम के नारे लगाए गए तो आइसा, एसएफआई की ओर से रोहित वेमुला और कन्हैया के पक्ष में आवाज बुलंद की गई।

इसे भी पढ़िए- खबर जिसका 70 साल से इंतज़ार था – अब पाक अधिकृत कश्मीर में चुनाव कराएंगे मोदी

इसे भी पढ़िए :  चंड़ीगढ़ छेड़छाड़ मामला: 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया विकास बराला

दोपहर 12.45 तक दोनों संगठनों में तकरार चलती रही। इस बीच एबीवीपी की ओर से कुछ छात्रों ने आइसा की महासचिव पूजा की ओर सिक्के उछाले और अपशब्द कहे। इससे बात मारपीट तक पहुंच गई तो पुलिस ने बीच-बचाव करवाया। पुलिस ने आइसा और एसएफआई के छात्रों से कैंपस से बाहर जाने को कहा। इस पर आइसा की पूजा शुक्ला, एसएफआई से प्रवीण और अनुपम यादव, छात्रसभा से सतीश शर्मा अंकित सिंह बाबू समेत 9 छात्रों ने गिरफ्तारी दी।

इसे भी पढ़िए-सेना के हाथ आया पैलेट से भी ज्यादा खतरनाक हथियार-अब पत्थरबाजों की खैर नहीं

एलयू के मुताबिक, आइसा और एसएफआई को कैंपस में घुसने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने न सिर्फ कैंपस में मार्च निकाला बल्कि क्लासेज भी बंद करवाईं।