कश्मीर : शोपिया में हिंसक प्रदर्शन, सचिवालय फूंका, 100 लोग घायल

0
शोपिया

कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन अभी भी जारी है।सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के कश्मीर दौरे के दिन भी कश्मीरर में हिंसा की घटनाएं देखने को मिली है। शोपिया जिले में लोगों ने निर्माणाधीन मिनी सेक्रेटेरियट बिल्डिंग में आग लगा दी। इस भवन में डिप्टीश कमिश्नंर का दफ्तर भी है। दक्षिणी कश्मीेर में हिंसक प्रदर्शन के दौरान 100 से ज्या्दा लोग घायल भी हो गए। प्रदर्शन रविवार अलसुबह शोपियां और अनंतनाग में हुए। यहां पर पुलिस ने दो आजादी समर्थक रैलियों को रोक दिया और लोगों को हटाने के लिए बलप्रयोग किया। शोपियां के पिंजोरा गांव में पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने आंसू गैस और पैलेट गन का उपयोग किया। इसमें 100 से ज्याैदा लोग जख्मीन हो गए।

इसे भी पढ़िए :  दिग्विजय सिंह का पीएम पर तंज, कहा- 'मोदी जी, आप बिल्कुल गधे के माफिक काम कर रहे हैं'

इसे भी पढ़िए-कश्मीर: सेना पर हमला कर रहा था, प्लास्टिक की गोली से मारा गया

सुरक्षाबलों की कार्रवाई से गुस्साीए लोग शोपियां में सड़कों पर उतर आए और निर्माणाधीन मिनी सेक्रेटेरियट को फूंक दिया। शोपियां में तैनात एक वरिष्ठ स्‍वास्थाय अधिकारी ने बताया कि सरकारी अस्पिताल में 60 से ज्याकदा लोग इलाज के लिए लाए गए। इनमें से तीन की आंखों में चोटें आई हैं। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नौ लोगों को श्रीनगर रैफर किया गया है। गौरतलब है कि स्वाास्य्पर विभाग के कर्मचारियों के मीडिया से बात करने पर प्रतिबंध है।

इसे भी पढ़िए :  अब दिल्ली तक फैल गया है चंबल का कारोबार

इसे भी पढ़िए-बिहार : पकड़ा गया अब तक का सबसे भ्रष्ट अधिकारी, पढ़िए घर से क्या क्या मिला

अनंतनाग के सदूरा गांव में आजादी के समर्थन में रैली निकाली गई। वहीं फतेहपुरा गांव में सुरक्षाबलों ने ऐसा करने से रोक दिया। इस पर प्रदर्शन शुरू हो गया। श्रीनगर-जम्मूस हाइवे पर बसे वेसू गांव में भी प्रदर्शन हुए। शनिवार को इसी इलाके में एक युवक की प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  ‘हम जो कहते हैं उसे करते हैं, ‘जुमलेबाजी’ नहीं करते’