गोवा में ‘आप’ पार्टी से सीएम उम्मीदवार बनते ही एल्विस को ACB ने भेजा समन, ये कैसा इत्तेफाक ?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह गोवा के अपने दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोम्स को एक ईमानदार अधिकारी करार दिया और राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया। ऐसे में गोम्स के खिलाफ धोखाधड़ी और घोटाले के आरोप लगने से उनकी छवि को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  DDA लाया है ये योजना, अब पूरा कर लीजिए दिल्ली में घर का सपना

जाहिर है कि आम आदमी पार्टी ईमानदारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। ऐसे में उसने सीएम पद के लिए जिस कैंडिडेट को चुना है, उसकी छवि पर अगर सवाल उठेंगे तो इससे आप पार्टी के वोट बैंक पर भारी असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब चुनाव : केजरीवाल के सपोर्ट में उतरे हजारों एनआरआई !

गौरतलब है कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। गोम्स अपने खिलाफ लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित होने के साथ ही कोई अनियमितता नहीं करने की बात कह चुके हैं। वर्तमान में गोवा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोम्स का फिलहाल इस मामले पर कोई औपचारिक बयान अभी नहीं आया है।

इसे भी पढ़िए :  सुजैन खान के खिलाफ 15 करोड़ रूपये की मानहानि का मुकदमा दायर
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse