मुस्लिम संगठन का ऐलान: ‘पाक सैनिक का सिर कलम करने वाले को मिलेगा 5 करोड़ का ईनाम’

0
मुस्लिम
फाइल फोटो

अजमेर में एक मुस्लिम संगठन की तरफ से पाकिस्तानी सैनिकों के सिर लाने वाले भारतीय सैनिकों को पांच करोड़ रुपए देने का ऐलान किया गया है। हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक संगठन की ओर से कहा गया है कि अगर भारत की सरकार इजाजत दे तो भारत के सिर्फ एक राज्य के मुसलमान पाकिस्तान को जवाब दे सकते हैं। संगठन के अध्यक्ष का ये ऐलान वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

मुस्लिम युवा आतंकवाद विरोधी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शकील सैफी ने वीडियों में ये रुपए संगठन और कार्यकर्ताओं की ओर से इकट्ठे करने की बात कही है। सैफी अपने संगठन के सदस्यों के साथ अजमेर के विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत करने आए थे। इस दौरान ही ये वीडियो बना। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए। क्योंकि जितने मुसलमान पाकिस्तान में रहते हैं उतने मुसलमान यहां भी रहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  काटजू का बाल ठाकरे पर हमला,बताया सबसे मुर्ख नेता

उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार भारतीय सैनिकों पर पीठ पीछे से वार करने के हरकतें छोड़े। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए भारत सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है कि वे सैनिकों को बुलेट का जवाब बुलेट से देने की इजाजत दें।

इसे भी पढ़िए :  J&K: रजौरी सेक्टर में पाक सेना ने शुरू की भारी गोलीबारी, 4 जवान घायल

सैफी ने अपने वीडियो में कहा कि पाकिस्तान वहां छुपे 20 आतंकवादियों को हिंदुस्तान के हवाले करे। इसके साथ ही उन्होंने जय हिंद जय भारत कहते हुए अपनी बात समाप्त की।

इसे भी पढ़िए :  अगर नहीं मिला आरक्षण तो फिर आंदोलन पर उतरेंगे गुर्जर, सरकार की उड़ेगी नींद!

गौरतलब है कि 1 मई को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैनिकों के साथ एक बार फिर बर्बरता की थी। यहां पुंछ सेना के कृष्णा घाटी में एलओसी पर पहले पाक सैनिकों ने फायरिंग की।, जिसमें हमारे दो जवान हेड कांस्टेबल प्रेमसागर और नायब सूबेदार परमजीत सिंह शहीद हुए। इसके बाद पाक सेना की बीएटी(बॉर्डर एक्शन टीम) ने घात लगाकर हमला किया और दोनों के सिर काटकर उनके शव को क्षत विक्षत कर दिया था।

हिंदुस्तान के हवाले से खबर