सेना प्रमुख ने LOC पर सुरक्षा का लिया जायजा, कहा- सीमा पर आक्रामक और सतर्क रहें जवान

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने मंगलवार(15 नवंबर) को लाइन ऑफ कंट्रोल(एलओसी) पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जायजा के बाद सुहाग ने कहा सेना के जवानों से कहा कि सीमा पर सेना को सतर्क और आक्रामक रहने की जरूरत है।

इसे भी पढ़िए :  जाते जाते भी जहर उगलने से बाज नहीं आए रहील शरीफ

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने एक दिन पहले सोमवार(14 नवंबर) को कहा था कि भारतीय सेना की फायरिंग में उसके सात जवान मारे गए हैं। पाक के इस बयान के बाद सेना प्रमुख ने मंगलवार को नॉदर्न कमांड का दौरा किया।

इसे भी पढ़िए :  बेटी ने CM अखिलेश को खून से लिखा खत, मां के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जनरल सुहाग ने जवानों से किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने को तैयार और आक्रामक रहने को कहा है। जनरल सुहाग ने नॉदर्न कमांड के कमांडरों से भी मुलाकात की और एलओसी पर ताजा स्थिति का जायजा लिया।

इसे भी पढ़िए :  ISIS और आतंकियों के समर्थकों को सेना प्रमुख ने चेताया, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे देशद्रोही