अरविंद केजरीवाल होंगे पंजाब में ‘आप’ के सीएम उम्मीदवार

0
केजरीवाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है। मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि दिल्ली के सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में सीएम उम्मीदवार होंगे। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने मोहाली की रैली में यह दावा किया है।

इसे भी पढ़िए :  जानें सिद्धू के बीजेपी छोड़ने पर किसने क्या कहा?

हालांकि मनीष सिसोदिया ने शब्दों का खेल करते हुए यह बात कही है। मनीष सिसोदिया ने रैली में कहा, ‘आप यह मान कर चलो कि पंजाब के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल ही बनने वाले हैं।’ आगे सिसोदिया ने कहा कि जो भी मुख्यमंत्री बने, केजरीवाल की जिम्मेदारी होगी कि जो वादे किए जा रहे हैं उन्हें पूरा कराएं।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल बोले- पंजाब का सीएम कोई पंजाबी होगा, वादे पूरे करवाना मेरी जिम्मेदारी

मनीष सिसोदिया ने रैली में कहा, ‘ये समझ कर वोट दो कि आप अरविंद केजरीवाल को वोट दे रहे हो। आपका वोट केजरीवाल के नाम पर है।’

इसे भी पढ़िए :  योगी की राह पर केजरीवाल, दिल्ली सरकार ने लिया ये अहम फैसला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse