जारी है सुलह की कोशिशें, मुलायम से मिले आजम

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सभी नेता एक ही कार में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दस बजे ही अपने सरकारी आवास पर पहुंच गए हैं। इसके बाद कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और एक दर्जन जिलों के अध्यक्ष व अन्य नेता भी वहां पहुंचे हैं। अखिलेश यादव के साथ वार्ता का दौर जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खेमे में तनातनी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कल रात 12 बजे तक मुलायम के आवास पर बैठक होती रही। अखिलेश और मुलायम के बीच मध्यस्थता कर रहे आजम खां भी 12 बजे मुलायम आवास से निकले। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुछ कारणों का हवाला देकर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मुलायम सिंह यादव उनके इस हठ को अपना अपमान मान रहे हैं। लंबे समय बाद कल पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी मुख्यमंत्री के साथ भेंट करने के बाद सुलह का प्रयास किया था।

इसे भी पढ़िए :  पीएम का यह भाषण था सबसे अगल, इशारों-इशारों में क्या समझाने की कोशिश कर रहे हैं मोदी?
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse