बेंगलुरु में लुटी कैशवैन, 2000 के नोट छोड़कर लुटेरे ले उड़े सौ-सौ की गड्डीयां

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

कैश

पुलिस का कहना है कि कैशवैन का ड्राइवर डॉमिनिक जब पैसे लेकर फरार हुआ था उसके कुछ देर बाद ही वह 92 लाख रुपये लेकर भाग गया और कैशवैन को लावारिस छोड़ गया। पुलिस का कहना है कि इस पूरी घटना में सुरक्षा से संबंधित कई चूक हुई। कैश ट्रांसपोर्ट करने वाली एजेंसी ने नकद रखी किसी भी तिजोरी में डिजिटल लॉक नहीं लगाया था। साथ ही कैशवैन को ट्रैक करने के लिए उसमें जीपीएस सिस्टम भी नहीं था। आरोपी ड्राइवर डॉमिनिक जिस कंपनी के लिए काम करता था पुलिस अब उस कंपनी के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  राहत भरी खबर: पूरा हुआ नए नोट छापने का काम, सभी एटीएम भी तैयार!

घटना के बाद पुलिस बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जब डॉमिनिक के घर पहुंची तो वहां से उसकी पत्नी और 12 साल का बेटा भी फरार था। पुलिस को आशंका है कि डॉमिनिक अपनी पत्नी और बेटे के साथ कहीं छिप गया है। पुलिस केजी रोड और माउंट कार्मल कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

इसे भी पढ़िए :  सावधान गुजरात देश का सबसे बड़ा जुमलेबाज केजरीवाल आ रहा है
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse