छेड़छाड़ मामले में आया नया मोड़, जीजा ने बनाई थी यह योजना

0

नागवाड़ा में शुक्रवार की सुबह 23 साल की महिला के साथ छेड़खानी, दांतों से उसकी जीभ काटे जाने के मामला सामने आया था। लेकिन अब इसमें एक अहम मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में पता चला कि पूरे वाकये को अंजाम उस लड़की के जीजा ने दिया था। इस बात का पता चलते ही पीड़िता के 34 वर्षीय जीजा को अरेस्ट किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक पिता को मिली 'सज़ा-ए-मौत', देखें वीडियो

इरशाद खान नाम के सेल्स एग्जेक्यूटिव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह लड़की के साथ रिलेशनशिप में था और उससे शादी करना चाहता था। उसने बताया कि उसकी पत्नी और परिवारवाले इस रिश्ते पर आपत्ति जता सकते थे, इसलिए पीड़िता(बीवी की बहन) को योन शोषण का शिकार कर उसे दागदार दिखाने की योजना बनाई।

इसे भी पढ़िए :  क्या होगा अंजाम अगर ये 15 नौजवान बन गए इस्लामिक स्टेट के आतंकी?

पुलिस के मुताबिक, खान को उम्मीद थी कि ऐसा होने पर वह पीड़िता का हाथ मांग सकेगा। जब खान ने फुटेज देखा तो उसका प्लान कामयाब होता नजर आया। फइलहाल पुलिस इस इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि महिला इस प्लान में शामिल थी या नहीं। हालांकि मामले पर करीबी से नजर रखने वाले सूत्रों का कहना है इस योजना में महिला भी शामिल थी, उसके खिलाफ सबूत जुटाने के लिए आगे ती जांच जारी है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के बाद अब दिल्ली में भी बनेगी 'एंटी रोमियो स्क्वैड'!

एसीपी ईस्ट हेमंत निंबलकर ने कहा, ‘महिला ने छेड़छाड़ ता गंभीर आरोप लगाया है, हम जांच जारी रखेंगे और उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।’