योगी की राह पर नीतीश सरकार, बिहार में अवैध बूचड़खानों पर जबरदस्त कार्रवाई

0
अवैध
प्रतिकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नीतीश सरकार भी अब योगी सरकार की राह पर चल पड़ी है। बिहार में भी अवैध बूचड़खानों (पशु कत्लखानों) पर राज्य सरकार की तरफ से कार्रवाई शुरू हो गई है। बिहार में रोहतास जिले के विक्रमगंज क्षेत्र में शनिवार को अवैध बूचड़खानों को बंद करने का काम शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  IAS अधिकारी के घर आयकर का छापा, डेढ़ करोड़ कैश , 6 किलो सोना बरामद – नाम पढ़कर हैरान रह जाएंगे

पुलिस के अनुसार, रोहतास के विक्रमगंज में अवैध बूचड़खानों पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई और दो अवैध बूचड़खानों को सील कर दिया गया। रोहतास के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने आईएएनएस को बताया कि दो अवैध बूचड़खानों को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों बूचड़खानों के लाइसेंस की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो गई। इन्होंने लाइसेंस नवीनीकरण का कोई आवेदन भी प्रशासन को नहीं दिया था।

इसे भी पढ़िए :  योगी के आने से यूपी पुलिस में हड़कंप, 4 दिन में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी सस्सपेंड, जानिए किसपर और क्यों हुई कार्रवाई
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse