बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 213 तक पहुंची

1

नई दिल्ली। बिहार में बाढ़ ने आठ और लोगों की जान ले ली है। इसके साथ ही राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 213 तक पहुंच गई है। भले ही ज्यादातर नदियों का जलस्तर कम हो रहा हो, लेकिन स्थिति अभी भी भयावह बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में उमस भरे दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नमी का स्तर 93 और 69 प्रतिशत के बीच रहा।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में 41.90 लाख आबादी बाढ़ के चपेट में, 98 लोगों की मौत

मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री अधिक हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आसमान साफ रहने के बावजूद थोड़ी बारिश हुई। यहां का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दक्षिणी बंगाल के पांच जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी के मुरीद हुए अन्ना हजारे, नोटबंदी के फैसले को बताया क्रांतिकारी कदम

पंजाब और हरियाणा की ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य स्तर के करीब रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन दोनों राज्यों में कल सूखा बना रहेगा। बिहार में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने एक बयान में कहा है कि वैशाली जिले से ताजा जनहानि की खबर आई है।

बिहार में बाढ़ से पटना सहित 12 जिलों की हालत खराब बनी हुई है। करीब 2,190 गांवों के 40.60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। करीब 3.17 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित जिलों से निकाला गया है। सरकार ने 2,973 नांवों को तैनात किया है।

इसे भी पढ़िए :  शराब माफियाओं की अब खैर नहीं, मेरठ में बरामद हुई एक करोड़ की अवैध शराब

राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलों को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पहले ही तैनात किया जा चुका है। अभी 181 राहत शिविरों में 1.15 लाख लोगों ने शरण ले रखी है।