भोपाल में BJP ने बनवाए भगवा शौचालय, मंदिर समझ कर पूजा करने पहुंची महिला

0
भोपाल

देश के राज्यों में भगवाकरण को लेकर नेता कुछ ज्यादा ही गंभीर है गए हैं। इसी गंभीरता में वो अपनी सद्बुद्धि भा खोते जा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के भोपाल में देखने को मिला जहां नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह के नाम से मंदिर की तरह से दिखने वाले शौचालय नज़र आ रहे है।

इसे भी पढ़िए :  सरकारी मदद ठुकरा कर इस गांव में लोगों ने अपने पैसों से बनवाए शौचालय

 

मंदिर जैसी पवित्र स्थान को शौचालय की परिकल्पना के साथ जोड़ना बीजेपी नेता और भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष और सीएम शिवराज सिंह के भतीजे सुरजीत सिंह का कारनामा बताया जा रहा हैं। इस शौचालय को दूर से देखेंगे तो ये बिलकुल मंदिर के जैसे ही दिखाई देते है क्योंकि इन का जो रंग है वो बाहर की तरफ भगवा रंग से रंगा है।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र सरकार ने की 11 हजार NGO मान्यता रद्द, 25 NGO के रजिस्ट्रेशन से भी इनकार

 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, त्रिलंगा चौराहे में दो भगवा रंग के शौचालय रखे हुए थे। इन शौचालयों में ‘सार्वजनिक शौचालय’ लिखा था। साथ ही उसमें ‘सुरजीत सिंह चौहान के सौजन्य से’ भी लिखा हुआ था। जिस इलाके की ये शौचालय शोभा बढ़ा रहे हैं वो इलाका निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान का क्षेत्र है।

इसे भी पढ़िए :  मध्यप्रदेश में इंसानियत फिर शर्मसार, गाड़ी नहीं मिली तो 20 किमी तक साइकिल पर ले गया शव