वीडियो: यूपी में बीजेपी का पोस्टरवार, निशाने पर सपा

0

वाराणसी की सड़कों पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा की तरफ से होर्डिंग लगाया गया है। जिस पर बुलंदशहर में पिछले दिनों एक महिला के साथ हुए शारीरिक उत्पीडन की घटना की फोटो बनवाई गयी है। होर्डिंग में दिखाया गया है कि कार से एक महिला को कुछ लोग खींच रहे हैं, जिनमें से एक आदमी बंदूक लिए खड़ा है। होल्डिंग पर लिखे गए स्लोगंस इस प्रकार हैं ‘महिलाओं पर हो रहा अत्याचार सो रही सरकार’, उसके बाद एकदम नीचे लिखा गया है “ना गुंडाराज – ना भ्रष्टाचार अबकी बार भाजपा सरकार”

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी विधायक- अडानी और अंबानी को नोटबंदी की पहले से थी जानकारी, देखें वीडियो

होर्डिंग के बारे में जब शहर के उत्तरी हिस्से के भाजपा विधायक रविंदर जायसवाल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “कुछ उत्साही कार्यकर्ताओ ने यह होर्डिंग लगाया है। और सही भी है जब से प्रदेश में अखिलेश की सरकार आई है गुंडाराज बढ़ गया है, पिछली बीएसपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। रविंदर जायसवाल ने दावा करते हुए कहा कि हम विकल्प देते हैं कि जब हमारी सरकार बनेगी तब भ्रष्टाचार और गुंडाराज दोनों नहीं होगा। हमारा नारा है की गुंडा फ्री और भ्रष्टाचार फ्री प्रदेश हो।” विधायक ने भी माना कि इस तरह से होर्डिंग लगाना गलत है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब जेल ब्रेक: एक हमलावर UP से गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद