जल्लीकट्टू मामले में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश पर तमिल वासियों ने बीजेपी नेता को ऐसे दिया करारा जवाब

0
जल्लीकट्टू
प्रतिकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जल्‍लीकट्टू को बैन किए जाने के विरोध में शुक्रवार चेन्नई में सुबह से लेकर शाम तक 12 घंटों का बंद है। स्कूल कालेजों से लेकर बाज़ार कारोबार और निजी दफ्तर आज जल्‍लीकट्टू के समर्थन में बंद है।

जिन लोगों ने जल्लीकट्टू के प्रतिबंध का विरोध किया है उनमें फिल्मी हस्तियां और दलगत राजनेता हैं। शुक्रवार को ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने प्रतिबंध के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए एक दिन का उपवास रखा।

इसे भी पढ़िए :  बात करते समय फटा iPhone, शख्स की हालत गंभीर

हलचल भरा आंदोलन जो कि शांतिपूर्ण रहा है। लेकिन तमिलनाडु के एक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने कथित तौर पर इसमे धार्मिक संप्रदाय फैलाने की कोशिश की है।

एच राजा, जिनकी ट्विटर बायो में लिखा हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव है अपने कड़े ट्वीट में धार्मिक संप्रदाय को फैलाते हुए एक छात्र की कथित मौत के लिए मुसलमानों को दोषी ठहराया।

इसे भी पढ़िए :  सिर में गंभीर चोट लगने से BJP नेता की मौत

उन्होंने लिखा है, “छात्र विग्नेश वासुदेवन पर बेरहमी से मुसलमानों द्वारा हमला किया गया था जल्लीकट्टू आंदोलन में भाग लेने वाले मुसलमानों ने राष्ट्रीय ध्वज पकड़ने पर हमला किया। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

जैसी कि उम्मीद थी उनके ट्वीट से खूब प्रतिक्रिया आई। लेकिन वो अपने मकसद में नाकामयाब हो गए जब तमिल वासियों ने भाजपा नेता की सांप्रदायिकता फैलाने वाले ट्वीट की कड़ी निंदा की।

इसे भी पढ़िए :  संसद नहीं चलने से आहत BJD सांसद ने लौटाई अपनी सैलरी

भुवनेश नाम के ट्वीटर यूर्जर ने लिखा हमारे मुस्लिम दोस्त हमारे साथ आंदोलन कर रहें हैं इस तरह की झूठी खबरे पोस्ट मत करों लोग तुम्हारे खिलाफ जा रहें हैं।

अगली स्लाइड में पढ़िए कुछ ट्विटर रिएक्शन-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse