ओडिशा: पंचायत चुनाव में बीजेपी का परचम, कांग्रेस की करारी हार, नवीन पटनायक के लिए खतरे की घंटी

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

ओडिशा में भाजपा का कामकाज देख रहे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जनता ने बीजद को आईना दिखा दिया है। यह ओडिशा में बीजद के शासन के अंत की शुरुआत है। वहीं बीजद नेता और राज्यद के सहकारिता मंत्री दामोदर रौत इससे इनकार करते हैं। उन्हों ने कहा, ”भाजपा कुछेक इलाकों में जीती है। यह डेंगू बुखार की तरह है। यह आपको मारता नहीं है और समय पर इलाज किया जाए तो इसे मिटाया जा सकता है।” हालांकि चुनावी नतीजों के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी के परिवार को मुआवजा देगी बीजेपी-पीडीपी सरकार

मयूरभंज जिले में खेल मंत्री सुदम मरांडी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने यहां पर बहुमत हासिल किया है। एक समय बीजद के गढ़ रहे केंद्रपाड़ा जिले में भाजपा ने 14 में से आठ सीटें जीती। बोलंगीर जिले में 13 में से 10 जीतकर भाजपा ने बीजद के सांसद पिता-पुत्र एयू सिंह देव और कलिकेश सिंह देव के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। इन नतीजों ने धर्मेंद्र प्रधान का कद भी बढ़ा दिया है। वे अब यहां पर भाजपा के सीएम पद के उम्मींदवार हो सकते हैं। साथ ही अगले साल होने वाले निकाय चुनावों से पहले भी भाजपा को बड़ा बूस्टम मिला है।

इसे भी पढ़िए :  'कांग्रेस-सपा का गठबंधन न होता तो बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतती'- राजनाथ सिंह
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse