बीजेपी विधायक पर चढ़ा सत्ता का नाशा, सरेआम दे रहे हाथ-पैर तुड़वाने की धमकी, देखें वीडियो

0
विक्रम सैनी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लगता है बीजेपी विधायकों पर सत्ता का नशा चढ़ गया है। तभी तो आए दिन धमकी देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बार विधायक विक्रम सैनी ने गो-हत्या करने वालों को धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि जो गो-हत्या करते हैं, मैं ऐसे लोगों के हाथ-पैर तुड़वा दूंगा..। सैनी ने ये बयान राज्यमंत्री सुरेश राणा के स्वागत कार्यक्रम में दिया।

इसे भी पढ़िए :  हत्यारा प्यार: सनकी प्रेमी ने लड़की की गला रेतकर की हत्या

दरअसल, शनिवार को शामली के थाना भवन से विधयक सुरेश राणा राज्यमंत्री बनने के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। उनके स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान खतौली विधानसभा से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने मंच से गो-माता पर बोलना शुरु कर दिया। सैनी ने कहा कि ‘जो गो-माता को माता न मानते हों और उनकी हत्या करते हों, तो मैंने वादा किया था कि ऐसे लोगों के हाथ पैर तुड़वा दूंगा।’

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के बारे में आजम खान ने कुछ ऐसा बोला की यूपी विधानसभा में हो गया हंगामा

विक्रम सैनी ने यहां तक कह दिया कि ‘जो व्यक्ति वंदे मातरम बोलने में संकोच करता हो, या भारत माता के नारे लगाते हुए जिसका सीना चौड़ा न होता हो और जो गो-माता को माता न मानते हों और उनकी हत्या करते हों, तो मैंने वादा किया था कि ऐसे लोगों के हाथ पैर तुड़वा दूंगा।’

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता का विवादित ट्वीट, ‘मियां आजम की बेटी और बीवी से गैंगरेप हो जाए तब आंख खुलेंगी'

अगले पेज पर देखें वीडियो 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse