टेस्ट के लिए EVM का बटन दबाया… निकली कमल के फूल की पर्ची, कांग्रेस ने कहा-लोकतंत्र की हत्या

0
कांग्रेस

मध्य प्रदेश में बांधवगढ़ और अटेर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों जोरों पर हैं। इसी क्रम में अटेर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने की। उन्होंने प्रदेश में ईवीएम के साथ पहली बार इस्तेमाल हो रही वीवीपेट (वोटर वेरीफाइडट पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन का डेमो भी किया।

डेमो के लिए उन्होंने ईवीएम में चार नंबर बटन दबाया। बटन दबने के बाद वीवीपेट की स्क्रीन पर कमल के फूल की पर्ची आ गई। पर्ची देखकर सभी हंसने लगे। सलीना सिंह ने हंसते हुए मीडियाकर्मियों से कहा, पर्ची में कुछ भी आए प्रेस में ऐसा नहीं देना, नहीं तो फिर आपको हम थाने में बैठाएंगे। इसी दौरान अधिकारियों ने दूसरी बार ईवीएम का बटन दबाया तो हैंडपंप निशान की पर्ची आई और तीसरी बार बटन दबाया तो हाथ के पंजे की पर्ची निकली। पर्ची देखकर सलीना सिंह ने कहा, लो अब बेलैंस हो गया। अब आप संतुष्ट हो।

इसे भी पढ़िए :  'आप' पार्टी को झटका! बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कुमार विश्वास, साहिबाबाद से लड़ सकते हैं चुनाव

लोकतंत्र की हत्या का प्रयास: गोविंदसिंह

कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने कहा, मीडिया के सामने डेमों के दौरान पहली बटन दबाने पर भाजपा की पर्ची निकलने से गड़बड़ी साबित होती है। लालकृष्ण आडवाणी, मायावती एवं सांसद किरीट सोमैया व्हीव्हीपीएटी मशीन में छेड़छाड़ की आशंका जता चुके हैं। ऐसे में अटेर उपचुनाव इस मशीन से हुआ तो गड़बड़ी से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस और सपा में सीटों पर नहीं बन रही बात, RLD के महागठबंधन में शामिल होने पर संशय

निष्पक्ष होगा चुनाव

दूसरी ओर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा, उप चुनाव पूरी तरह से पारदर्शिता व निष्पक्षता से होंगे। अटेर की सीमा उप्र से लगे होने के कारण लॉ एंड आर्डर को लेकर शंकाएं है।शांतिपूर्ण मतदान के लिए उप्र के अधिकारियों के साथ बार्डर बैठकें हो चुकी हैं। मतदान के दिन मोटरवोट से पेट्रोलिंग होगी और सीमा सील की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई का ताज होटल बना देश का पहला ट्रेडमार्क