राजस्थान में एक लड़की अपनी शादी में बग्घी पर सवार होकर बराबरी का संदेश देते हुए बारात घर पहुंची। अलवर जिले में रहने वाली इस लड़का ने शादी की सदियों पुरानेी परंमपराओ के नियम का पालन न करते हुए यह कदम उठाया।
दुल्हन के लिबाज में महिला सशक्तीरण का संदेश देते हुए 25 साल की जिया शर्मा बारात लेकर समारोह स्थल पहुंची जहां दुल्हे के परिवार वालों ने उनका स्वागत किया। जिया की बारात में सारे दोस्तों ने नाचते गाते बरात में धूम मचाते हुए बारात निकाली। और इस बारात को देखने के लिए लोग अपनी-अपनी छत से कुछ खास देख रहे थे।
दुल्हे के पिता गिराज शर्मा ने कहा कि इससे समाज में एक बड़ा संदेश जाएगा। और राजस्थान में लोग अब भी लड़का ही चाहते है। इससे यह संदेश जाएगा कि लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं है।’ राजस्थान में 0-6 साल की कैटिगरी में सेक्स रेश्यो 2001 में 909 था जो 2011 की जनगणना में 888 तक गिर गया।
एमए इंग्लिश की छात्रा जिया ने बताया कि बहोड़ में रहने मेरी मामी का सपना था कि वो महिलाओ समाज में पुरुषो के बराबर लाने से काफी लंम्बे समय से सोच रही थी। ताकि महिलाओ को पुरुषो के बराबरी का अधिकार मिले। जिया अब खुश है कि लड़के के घर वालो ने उनका सम्मान किया। ओर जिया ने कहा कि इस शादी में कोई दहेज भी नहीं लिया।