बेगूसराय : दूल्हा बिना नाच-गाना पार्टी के बरातियों के साथ पहुंचा तो दुल्हन पक्ष ने उसे बंधक बना लिया और उसके सामने ही दुल्हन ने एक अजनबी संग सात फेरे ले लिए। यह घटना बुधवार की रात मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा चक्का गांव में हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार को महेश पासवान की पुत्री की शादी झमटिया गांव निवासी हरिचरण पासवान के पुत्र बबलू कुमार के साथ होनी थी। दूल्हा बबलू बरात लेकर महेश पासवान के दरवाजे पर पहुंचा। लड़की पक्ष के लोगों को जब पता चला कि बरात के साथ डीजे नहीं लाया गया है तो वे आगबबूला हो गए।
जयमाला की रस्म भी शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इसके बाद शादी के लिए लड़का मंडप में पहुंचा तो दोनों पक्ष फिर लड़ने लगे। इधर लड़की वालों ने दूसरे लड़के की तलाश शुरू कर समस्तीपुर के दलसिंहराय निवासी अशोक पासवान के पुत्र जितेंद्र कुमार के साथ लड़की की शादी करा दी गई।
(खबर इनपुट दैनिक जागरण)