बिहार : शराबबंदी से सड़क हादसों में 60 फ़ीसदी की कमी !

0
बिहार
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पटना : बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में 60 प्रतिशत कमी नोटिस की गई है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया का दावा है कि उसे मिले अप्रकाशित डेटा के अनुसार, 2015 में यहां सड़क दुर्घटनाओं में 867 लोगों की मौत हुई थी, 2016 में यह संख्या 326 हो गई। बिहार में रोड ऐक्सिडेंट्स में कमी के मामले ऐसे समय में सामने आ रहे हैं जब देश इस बात पर चर्चा कर रहा है कि क्या वाकई शराब बैन करने से सड़क हादसे कम होंगे। ये नतीजे तब सामने आए हैं जब नेशनल और स्टेट हाइवे के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकानों पर पाबंदी से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें, दोनों ही पशोपेश में हैं। बिहार पुलिस के सूत्रों ने कहा कि शराबबंदी ने वाकई सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या को कम कर दिया है। बिहार में 2016 में सड़क दुर्घटनाओं में 2015 की तुलना में 541 मौतें कम दर्ज की गई हैं। इस कमी का कारण राज्य में शराब की बिक्री पूरी तरह से बैन होना माना जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी समर्थकों ने मोदी के मुखौटे पहनकर दिल्ली की सड़कों पर किया नोटबंदी का समर्थन

विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) की रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं की मुख्य वजह शराब पीकर गाड़ी चलाना है। संपन्न देशों में 20% लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पाए गए जबकि मध्यम आय वाले देशों में 69% लोग ड्रंक ड्राइविंग करते हुए पाए गए। भारत में आधिकारिक रूप से ड्रंक ड्राइविंग के कम मामले दर्ज होते हैं। 2015 में प्रकाशित एक डेटा के अनुसार केवल 16,298 सड़क हादसों का कारण ड्रंक ड्राइविंग बताया गया, ऐल्कॉहॉल के कारण ही 6,755 जानें गईं। रिपोर्ट यह भी कहती है कि भारतीय सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाना एक आम बात है, इसलिए पुलिस से मिले डेटा पर एक्सपर्ट अक्सर सवाल खड़े करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  16 साल बाद इरोम शर्मिला ने तोड़ा अनशन, कहा- बनना चाहती हूं मणिपुर की CM

अगले पेज पर पढ़िये – रोड सेफ़्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये डेटा अविश्सनीय है

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse