इस दुल्हन की शादी से इनकार की वजह बहुत मजेदार है, खबर पढ़कर आप तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे

0
शादियां

दहेज को लेकर कई बार आपने शादियां और रिश्ते टूटते देखे होगें, लेकिन मंगलवार को मैनपुरी में एक रिश्ता सिर्फ इसलिए  टूट गया क्योकि लड़का हिंदी के सही शब्द नहीं लिख सका। मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार, लड़की ने लड़के को  ‘सांप्रदायिक’ और ‘दृष्टिकोण’ जैसे शब्द लिखने को कहा था। इस पर आसपास के लोगों ने भी दोनों परिवारों को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी।

बता दे की मैनपुरी जिले के कुरावली में रहने वाली लड़की का रिश्ता फर्रुखाबाद के एक युवक से तय हुआ था। पता चला है कि लड़का 12वीं पास था, जबकि लड़की ने सिर्फ पांचवीं क्लास तक पढ़ाई की थी। सोमवार को तय हुआ कि लड़का-लड़की मैनपुरी के नुमाइश ग्राउंड में मिलेंगे। मंगलवार दोपहर में दोनों अपने-अपने परिवारों के साथ वहां पहुंचे।

इसे भी पढ़िए :  जल्द होने जा रहा है अखिलेश मंत्रिमण्डल का विस्तार

अकेले में बातचीत शुरू हुई तो लड़के ने लड़की को एक डायरी दी और हिंदी के शब्द बोले। लड़की ने सब एकदम सही लिख दिया। लड़के ने अपनी तरफ से सब कुछ फाइनल होने का इशारा कर दिया। इस बीच लड़की का दिमाग ठनका और उसने लड़के को वही डायरी-पेन दोबारा थमा दिया और ‘सांप्रदायिक’, ‘दृष्टिकोण’, ‘परिश्रम’ जैसे शब्द लिखने को कहा। लड़के से उसके घर का पता लिखवाया गया।

इसे भी पढ़िए :  600 फीट ऊपर हुई अनोखी शादी, हवा में लटके दूल्हा-दुल्हन, देखें वीडियो

अकेले में बातचीत शुरू हुई तो लड़के ने लड़की को एक डायरी दी और हिंदी के शब्द बोले। लड़की ने सब एकदम सही लिख दिया। खुश होकर लड़के ने अपनी तरफ से सब कुछ फाइनल होने का इशारा कर दिया। इस बीच लड़की को लगा उसे भी टेस्ट लेना चाहिये तो उसने लड़के को भी वही डायरी-पेन दोबारा थमा दिया और ‘सांप्रदायिक’, ‘दृष्टिकोण’, ‘परिश्रम’ जैसे शब्द लिखने को कहा। साथ ही लड़के से उसके घर का पता लिखवाया गया।

इसे भी पढ़िए :  कानपुर रेल हादसा: नियमों की धज्जियां उड़ाकर रेलवे ने 150 लोगों की जान से किया खिलवाड़!

डायरी चेक हुई तो पता के साथ सारे शब्द गलत लिखे मिले। इससे लड़की भड़क गई और रिश्ते से इनकार कर दिया। परिजनों और आसपास के लोगों ने खूब समझाया, लेकिन लड़की ने किसी की एक ना सुनी ।