इंतजार खत्म, आज घोषित हो गया बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट…

0
बिहार बोर्ड
file photo

लंबे समय के इंतजार के बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज मैट्रिक का रिजल्ट (bseb 10th result 2017) घोषित हो गया है। रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2017 (bihar board matric result 2017) स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड की ऑफिशियल साइट biharboard.ac.in पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  अमर सिंह ने कहा, मेरे लिए इधर कुआं-उधर खाई, अखिलेश से पूछकर मुझसे मिलें मुलायम

बिहार स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड राज्य में मैट्रिक (10वीं) का आयोजन करता है। बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हुई थी जो 8 मार्च तक चलीं। बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति करती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 10वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन अमूमन हर साल फरवरी-मार्च के महीने में किया जाता है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का मुख्यालय पटना में है। इसकी स्थापना 1952 में हुई थी। इस के तहत नौ क्षेत्रीय कार्यालय (पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर, कोशी, तिरहुत, दरभंगा, पटना, मगध और सारन) आते हैं। 10वीं बोर्ड के रिजल्ट भी इन्हीं क्षेत्रीय कार्यालयों के अनुसार ही जारी किए जाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  विकास रैली में बोले सीएम खट्टर, कोई नेता सरकारी नौकरी लगवाने के लिए फोन न करे

ऐसे देखे सकते हैं अपना रिजल्ट-
1- www.biharboard.ac.in पर जाएं
2- इसके बाद 10th results 2017 वाले लिंक पर क्लिक करें।
3- लिंक खुलने पर यहां अपना रोल नंबर और अन्य सूचनाए दर्ज करें
4- इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
5- अब रिजल्ट आपके सामने होगा जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं या स्क्रीन शॉट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  तपती गर्मी में भी दुश्मनों से देश को सुरक्षित रख रही हैं बेटियां