दुस्साहस: गृह मंत्रालय के अधिकारी की कार पूर्वी दिल्ली से चोरी

0

नई दिल्ली। दिल्ली के शकरपुर इलाके से गृह मंत्रालय के स्टीकर वाली कार चोरी हो गई। गृह मंत्रालय में अपर डिविजन क्लर्क बलवान सिंह किसी काम से शकरपुर गए हुए थे, जहां उन्होंने अपनी वेगनआर कार पार्क की।

इसे भी पढ़िए :  सिख दंगे के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया अग्रिम जमानत

खबरों के मुताबिक, कार पर गृह मंत्रालय का स्टीकर भी लगा था। लेकिन जब वह काम से लौटे तो उनकी गाड़ी वहां नहीं मिली।

इसे भी पढ़िए :  आखिरकार पकड़ी गई बच्चा चोर, अस्पताल की CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

शकरपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम स‌िंह ने क‌िया आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन