दिल्ली का दिल ‘कनॉट प्लेस’ के इनर सर्किल पर फरवरी के बाद नहीं चलेंगी गाड़ियां

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अधिकारियों ने कहा कि सीपी के मिडिल एवं इनर सर्किल मार्गों को वाहनमुक्त घोषित करके पैदल यात्रियों के आवागमन को बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही शिवाजी स्टेडियम, बाबा खड़क सिंह मार्ग और पालिका पार्किंग के प्रमुख पार्किंग क्षेत्रों से असरदार ‘पार्क एंड राइड’ सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  बर्ड फ्लू का खतरा: न खाएं ऐसे चीकन और अंडे, जानें बचने के उपाए

उन्होंने कहा कि इन तीन क्षेत्रों में कुल पार्किंग क्षमता 3172 है और औसत रूप से केवल 1088 वाहन खड़े किए जाते हैं। ‘पार्क एंड राइड’ संकल्पना को बढ़ावा देकर बिना प्रयोग वाली क्षमता का पूरी तरह से प्रयोग किया जा सकता है। व्यावसायिक स्थलों तक ले जाने के लिए किराए पर साइकिल और बैटरी चालिक वाहनों को तैनात किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल सरकार की खुली पोल, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

नायडू ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की। परिषद के अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि अगले चार पांच महीनों में जमीन पर नतीजे नजर आने लगेंगे।

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल में एक बार फिर आमने-सामने हो सकती है BJP और TMC
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse