शूटर तारा शहदेव का आरोप, ससुराल ने धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर

0
तारा शाहदेव
FILE PHOTO
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

शादी के बाद धर्म बदलने के लिए मजबूर और उत्‍पीड़न का शिकार हुईं शूटिंग में गोल्‍ड मेडलिस्‍ट स्‍पोर्ट्सपर्सन तारा शाहदेव ने अब आरोप लगाया है कि पुलिस उन्‍हें रांची छोड़ने के लिए धमका रही है। तारा शाहदेव से धोखे से शादी करने वाले रकीबुल उर्फ रंजीत कुमार कोहली और उसकी मां कौशर के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट के मुताबिक, रकीबुल और उसकी मां तारा से जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाने पर अड़े थे। तारा की सास ने उसे धमकी देते हुए कहा था, ‘इस्लाम कबूल कर लो, अगर नहीं किया तो तुम्हारा बिस्तर यही रहेगा लेकिन आदमी बदलता रहेगा।’

इसे भी पढ़िए :  जानवर की न दें कुर्बानी, केक काटकर मनाएं बकरीद: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

 

आपको बता दें कि तारा शाहदेव पति रंजीत सिंह कोहली द्वारा टॉर्चर किए जाने के कारण ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। शरीर में चोट और असहनीय दर्द की वजह से तारा सीधी खड़ी भी नहीं हो पा रही हैं। लेकिन, इसके बावजूद उन्हें अपने घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए खाना पकाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि तारा शाहदेव के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। चौबीसों घंटे घर के बाहर बैठे इन सुरक्षाकर्मियों का तारा को आवभगत करना पड़ रहा है। सुरक्षाकर्मी कहीं जा नहीं सकते, इसलिए तारा ही इन्हें तीन टाइम का खाना भी परोस रही हैं। घर के छोटे से किचन में तारा ने टेबल लगाया है, जिसपर बैठकर स्लैब के सहारे सब्जियां काटने से लेकर बनाने, चावल, दाल और रोटियां तक बनाकर सुरक्षाकर्मियों को परोस रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर पूर्वी राज्यों में बढ़ी मानव तस्करी की घटनाएं

 

सीबीआई ने इस केस की चार्जशीट सीबीआई के विशेष जज फहीम किरमानी की अदालत में दाखिल की है। एक हिन्दी अखबार के खबर के मुताबिक रकीबुल और उसकी मां के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट में दर्ज कई बातें बेहद चौंकाने वाली हैं। पीड़िता तारा ने शिकायत में बताया था कि उसके सिंदूर लगाने पर भी पाबंदी थी।

इसे भी पढ़िए :  UP: मुस्लिम महिला ने तंग आकर अपनाया हिंदू धर्म, जानिए क्यों?

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse