वीडियो में देखिए: अनंतनाग में कांग्रेसी नेताओं ने लगाए ‘भारतीय लोकतंत्र मुर्दाबाद’ के नारे

0
अनंतनाग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

श्रीनगर उप चुनाव में हुई हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार को अनंतनाग लोकसभा सीट पर चुनाव को टाल दिया। यह चुनाव 12 अप्रैल को होना था। सत्तारूढ़ पीडीपी ने अनंतनाग उपचुनाव टालने की अपील की थी, जबकि विपक्षी कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने 12 अप्रैल को तय समय पर चुनाव कराने की मांग की थी। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के सदस्यों ने चुनाव टाले जाने को लेकर अनंतनाग के डीसी (डिप्टी कमिश्नर) के घेराव किया। यही नहीं दोनों पार्टियों के सदस्यों ने भारतीय लोकतंत्र मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। चुनाव टालने को लेकर दोनों पार्टियों के सदस्य डीसी के दफ्तर पर पहुंच गए और भारतीय लोकतंत्र हाय-हाय और इंडियन डेमोक्रेसी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर को सुरक्षा के अलावा शांति की नजर से भी देखा जाना चाहिए: महबूबा

श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव के दौरान रविवार को कई इलाकों में व्यापक हिंसा और बेहद कम मतदान होने के बाद सत्तारूढ़ पीडीपी ने अनंतनाग उपचुनाव टालने की अपील की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख को 25 मई तक के टाल दिया है। जिसका की कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विरोध किया। सोमवार को दिन में अनंतनाग से पीडीपी के उम्मीदवार तसद्दुकमुफ्ती ने चुनाव आयोग से अनंतनाग लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख टालने की अपील की। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के छोटे भाई तसद्दुक ने मुख्यमंत्री के घर के परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं चुनाव आयोग से स्थिति सुधरने तक चुनाव टालने की अपील करता हूं। यह मेरा अनुरोध है।’

इसे भी पढ़िए :  'कांग्रेस-सपा का गठबंधन न होता तो बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतती'- राजनाथ सिंह

अगले पेज पर देखिए- वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse