कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा- अगली सरकार कांग्रेस की नहीं बनी तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। बिहार कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अनिल शर्मा ने सोमवार(2 जनवरी) को रायपुर में दावा किया कि केंद्र और छत्तीसगढ़ में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। साथ ही उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि ‘अगर ऐसा नहीं हुआ तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लें।’

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस ने सपा की रार को बताया ड्रामा, फिर भी चाहते हैं अखिलेश से गठबंधन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शर्मा ने दावा किया 2018 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस दावे के साथ-साथ उन्होंने चुनौती दे डाली कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो छत्तीसगढ़ के लोग उनके नाम पर कुत्ता पाल लें।

इसे भी पढ़िए :  सावधान! अगर आप भी McD में खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है

शर्मा का मोदी की तुलना ठग नटवरलाल से करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी जनता से सुबह कुछ और शाम को कुछ बोलकर ठगी कर रहे हैं। बंदर के हाथ में नारियल दे दिया गया है, यह जनता समझ गई है। इसलिए अब जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है।

इसे भी पढ़िए :  देशभर से हो रही सुषमा स्वराज को किडनी देने की पेशकश, कांग्रेस नेता भी आगे आए

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी फैसले से गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, उद्योगपति, गृहिणियों समेत हर वर्ग के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मोदी खुद सोना जड़ा सूट पहनते हैं और जनता को खादी पहनने का संदेश देते हैं।

अगले स्लाइड में देखें, वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse