जिस महिला ने गायत्री प्रजापति पर लगाया था गैंगरेप का आरोप… उसकी बेटी का हुआ अपहरण

0
गायत्री प्रजापति
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की लड़की का अपहरण हो गया है। बताया जा रहा है कि घर में घुसकर 3 तीन बदमाशों ने लड़की का अपहरण किया है। पीड़िता ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजपति के गुर्गों पर अपनी लड़की के अपहरण का आरोप लगाया है। ये मामला कर्वी क्षेत्र के सीतापुर कस्बे का है। पीड़ित महिला ने गायत्री प्रजापति के गुर्गों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। घटना कर्वी क्षेत्र के सीतापुर कस्बे की है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में गायत्री प्रजापति के खिलाफ लोगों में रोष है।

इसे भी पढ़िए :  गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समेत तीन लोगों को मिली जमानत

उक्त मामले में कर्वी कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले में पीडिता ने विवेचक डिप्टी एस.पी. अमिता सिंह व 3 अन्य को भी आरोपी बनाया है। जिनके विरूद्ध धारा 363, 506 और 218 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।

गौरतलब है कि पीड़िता ने विधानसभा चुनाव से पहले गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। यूपी पुलिस ने जब पीड़िता से हुए रेप का मामला दर्ज नहीं किया तो उसने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने गायत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके कई दिनों बाद उन्हें गिरफ्तार किया। गायत्री प्रजापति इस समय जेल में हैं। ताजा मामले से गायत्री प्रजापति की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मालूम हो कि गायत्री प्रजापति सपा सरकार में सत्‍ता के रसूख का इस्‍तेमाल करते हुए काफी दिनों तक पुलिस को छकाते रहे थे। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा की सरकार बनने पर उन्‍हें चंद दिनों में ही पुलिस ने पकड़कर जेल में डाल दिया था।

इसे भी पढ़िए :  रामपाल की किस्मत का फैसला आज, हिसार में धारा 144 लागू

इसके बाद से ही प्रजापति जेल में हैं। माना जाता है कि प्रजापति जेल के अंदर से ही अपने खिलाफ चल रहे केस को कमजोर करने की साजिश को अंजाम देते रहे हैं। इस मामले में भी उन पर आरोप लगाने वाली महिला की बेटी के अपहरण के आरोप लगे हैं। माना जा रहा है कि ताजा मामले से गायत्री प्रजापति की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़िए :  सेना ने धवस्त किए दुश्मन के हौसले, एक ही रात में उड़ा डालीं पाकिस्तान की तीन चौकियां, 8 की मौत