बुखार से जूझती दिल्ली में हो रही है खून की कालाबाजारी, शिकंजे में खून के सौदागर

0
कालाबाजारी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली में चिकगुनिया और डेंगू से त्रस्त लोगों कि तादात जितनी बढ़ रही है उतने ही खून की कालाबाजारी करने वाले दलाल भी अपने पैर पसार रहे हैं। ये दलाल बीमारी के डर का हवाला देकर अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। जितना ज्यादा बुखार का खौंफ है उतनी ही जल्दी मरीज और उनके रिश्तेदार इन खून के सौदागरों की गिरफ्त में फंस रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल का बुरा हाल: सुबह दिल्ली में दुर्गती, दोपहर को पंजाब में फजीहत

दिल्ली में ऐसे ही खून की कालाबाजारी करने वालों का पर्दाफाश करने के लिए सरकारी अस्पतालों में दिल्ली पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। इसी के तहत दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी एम्स में मिली, यहां एम्स प्रशासन की शिकायत पर एम्स के ब्लड बैंक से एक शख्स को हिरासत में लिया गया। आरोपी ब्लड बैंक में खून देने आया था, हिरासत में लेने के बाद मालूम पड़ा कि खून बेचना उसका पेशा है और इससे पहले भी खून डोनेट करने के नाम पर वो खून बेचता रहा है। अब दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ करके उस गिरोह तक पहुंचने में लगी है जो खून के कालाबाजी में सालों से लगे हुए हैं। आरोपी ने फिलहाल पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी बीमार है और उसके इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए वो ख़ून बेचने आया था।

इसे भी पढ़िए :  हिंदी सीखने के लिए ममता बनर्जी कर रही हैं टीचर की तलाश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse