महंगा होगा दिल्ली मेट्रो का सफर, पढ़ें किराये में कितने रुपये की हो सकती है बढ़ोतरी

0
मेट्रो
फाइल फोटो

दिल्ली मेट्रो में अब सफर करना आपके लिए थोड़ा महंगा हो सकता है, क्योंकि डीएमआरसी आज किरायों में बढ़ोतरी का ऐलान कर रही है। फेयर फिक्सेसन कमेटी FFC ने पिछले साल नवंबर में ही किराया बढ़ाने की सिफारिश की थी, लेकिन निगम चुनाव के चलते इस सिफारिश पर केंद्र और राज्य सरकार ने अमल नहीं किया था।

इसे भी पढ़िए :  मनीष सिसोदिया को बुलाया तो कपिल मिश्रा और सत्येंद्र जैन आ धमके एलजी ऑफिस

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ा हुआ किराया 10 मई (बुधवार) से लागू होगा। मेट्रो ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब न्यूनतम किराया 10 रुपए होगा, जो कि अभी 8 रुपए है। जबकि अधिकतम किराया 50 रुपए तक हो सकता है, जो कि अभी 30 रुपए अधिकतम किराया है।

इसे भी पढ़िए :  पूनम आज़ाद ने मोदी पर बोला हमला, भ्रष्टाचार की बात की तो मेरे पति को कर दिया सस्पेंड

 

गौरतलब है, इससे पहले 2009 में न्यूनतम किराए को 6 रुपये से बढ़ाकर 8 रुपये किया गया था और अधिकतम किराए को 22 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये किया गया था। मेट्रो का कहना है कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है लिहाजा किराया बढ़ना जरूरी है।

इसे भी पढ़िए :  बड़ा फैसला! आत्मरक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को चाकू रखने की इजाजत