पटाखों की वजह से दिल्ली की हवा में भरा ‘जहर’

0
प्रदूषण
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिवाली जिसे रोशनी का त्यौहार कहते हैं। लेकिन दिवाली पर ही सबसे ज्यादा   प्रदूषण भी होता हैं जिससे लोगों को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। पटाखों के धुएं की वजह से सिर्फ दिल्ली और एनसीआर के लोगों का दम नहीं निकलता बल्कि हर राज्य का यह ही हाल हैं। लेकिन सबसे ज्यादा प्रदूषण फैला हैं दिल्ली में जिसकी वजह से यहां की हवा इस कदर जहरीली हो गई हैं की आज सुबह भी कई जगहों पर धुएं की चादर छाई दिखाई दी। इससे हवा की गुणवत्ता गिरकर ‘गंभीर’ श्रेणी में चली गई।

इसे भी पढ़िए :  स्मृति ईरानी का अड़ियल रवैया बना उनके तबादले की वजह!

सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी ऐंड वेदर फॉरकास्ट ऐंड रिसर्च (एसएएफएआर) के केंद्रों ने रात करीब आठ बजे श्वसनीय प्रदूषकों पीएम 2.5 और पीएम 10 को क्रमश: 283 और 517 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया, जो सुरक्षित सीमा से कई गुना अधिक है।

इसे भी पढ़िए :  नवंबर के पहले सप्ताह में इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ

पीएम 2.5 और पीएम 10 का निर्धारित मानक क्रमश: 60 और 100 है और इससे कुछ भी ज्यादा सांस लेने की प्रणाली को नुकसान पहुंचा सकता है। अत्यंत सूक्ष्म पार्टिकुलेट्स फेफड़ों में बैठ जाते हैं और खून में भी प्रवेश कर जाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी में आने के लिए आज़म खान ने रखी शर्त, क्या ये मांग पूरी कर पाएगी बीजेपी?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse