फर्ज के लिए शहीद हुआ दिल्ली पुलिस का यह दिलेर सिपाही

0
दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। दिलवालों की दिल्ली में अपराधियों की दरिंदगी बढ़ती जा रही है। बाहरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में लुटेरों का मुकाबला करते हुए दिल्ली पुलिस का एक जांबाज जवान शहीद हो गया। शहीद कॉन्स्टेबल का नाम आनंद सिंह है। दरअसल, कुछ बदमाश रेहड़ी पटरी लगा रही एक महिला से लूटपाट कर भाग रहे थे। तभी महिला मदद के लिए चिल्लाई।

इसे भी पढ़िए :  मुठभेड़ के बाद दिल्ली की तरफ भागे दो आतंकी, राजधानी में हाई अलर्ट जारी

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसी वक्त कॉन्स्टेबल आनंद मौके पर पहुंचे और भाग रहे 2 बदमाशों का पीछा करके पकड़ लिया। इस दौरान भाग रहे बादमाशों से आनंद की झड़प भी हुई, लेकिन तीसरे बदमाश ने गोली चला दी जो आनंद की छाती में लगी। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक तीनों बदमाश एक ही बाइक से फरार हो गए। घायल होने के बावजूद आनंद लुटेरों को पकड़ने की कोशिश करते रहे।

इसे भी पढ़िए :  ओडिशा की महिला से मथुरा के मंदिर में रेप

घायल सिपाही आनंद को तुरंत महर्षि बाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर के कारण जवान की मौत हो चुकी थी। मौके पर क्राइम टीम व दूसरे अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जांच में जुटे है। फिलहाल बदमाश अभी फरार है।

इसे भी पढ़िए :  बॉयफ्रेंड पर आया बड़ी बहन का दिल, छोटी बहन ने दी सजा-ए-मौत

सिपाही आनंद की उम्र करीब चालीस साल है और वह हरियाणा के सोनीपत जिले के दिल्ली के नजदीक बसे गांव जाटी के रहने वाले थे। वह शाहबाद ढेरी थाने में पोस्टेड थे।