जियो सिम वाला मोबाइल हुआ चोरी, क्राइम ब्रांच कर रही है जांच – पूरी खबर पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

जानकारी के मुताबिक पीड़ित संजीव कुमार परिवार के साथ 708, बेहता हाजीपुर, लोनी इलाके में रहते हैं। वे दो पहिया वाहनों के लिए फाइनेंस का काम करते हैं। उनका कार्यालय सी-एक, यमुना विहार में है। 8 सितंबर को सुबह में वे कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक रह रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। इसमें जियो का सिम लगा हुआ था। संजीव के मुताबिक जियो सिम उन्होंने काफी मशक्कत से ली थी। इसके लिए पहचान पत्र की प्रक्रिया पूरी करने के साथ मोबाइल का विवरण भी दिया था। कई दिन तक इंतजार के बाद 5 सितंबर को यह चालू हो गया था। मोबाइल से ज्यादा उन्हें सिम को लेकर परेशानी थी। इसलिए उन्होंने तुरंत भजनपुरा थाने में सिम चोरी होने की एक शिकायत दे दी। इस पर पुलिस ने 10 सितंबर को एफआइआर दर्ज कर ली। एफआइआर दर्ज होने से संजीव भी हैरान हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ नया सिम पाने के लिए शिकायत दी थी। पुलिस मामला दर्ज कर लेगी, इसके बारे में उन्हें पता नहीं था। क्राइम ब्रांच में मामला जाने से वे घबराकर अपनी शिकायत वापस लेने की तैयारी में हैं।
इसे भी पढ़िए-जयपुर में लहराया पाकिस्तानी झंडा, गिरफ़्तार, नाम सुनकर हैरान हो जाएंगे

इसे भी पढ़िए :  डांसर मौत मामले में नया वीडियो जारी, अकाली दल के नेता कीं बदूक से हुई मौत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse