DMK ने प्रशासन के सुचारू संचालन के लिए नए CM की मांग की

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। ऐसे समय में जब तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, मुख्य विपक्षी पार्टी द्रमुक ने प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक ‘‘कार्यवाहक मुख्यमंत्री या एक नये मुख्यमंत्री’’ की मांग की है। हालांकि, पार्टी की इस मांग को द्रमुक के मुख्य सहयोगी, कांग्रेस का भी समर्थन नहीं मिला।

इसे भी पढ़िए :  UP election 2017: मायावती ने चेताया, 'सपा को मिले मुस्लिम वोट तो बेकार जाएंगे'

विधानसभा में विपक्ष के नेता, एम के स्टालिन ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘जब मुख्यमंत्री जयललिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था उन्हें कुछ ही दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  स्टिंग ऑपरेशन में फंसे झारखंड के सीएम रघुवर दास, पढ़िए क्या है पूरा मामला

लेकिन अब बताया गया है कि उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ेगा और इस परिस्थिति में राज्य को भी कावेरी जैसे कई मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है।’’

इसे भी पढ़िए :  योगी का मुख्यमंत्री कार्यालय में पहला दिन, लिए कई बड़े फैसले, इन पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध

उन्होंने कहा कि ‘‘इसलिए प्रशासन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, तुरंत ही एक कार्यवाहक मुख्यमंत्री या एक नये मुख्यमंत्री को नियुक्त किया जाना चाहिए।’’