बहू से तंग आकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, एक झटके में मिटा दिया पूरा परिवार

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बहु से तंग आकर की आत्महत्या
noida
नोएडा के सेक्टर-61 स्थित मारवेल होम्स में पूरा परिवार पिछले दो साल से साथ रह रहा था। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि पूरा परिवार किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था और न ही अपार्टमेंट के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेता था। कहासुनी के चलते 6 माह से डॉक्टर का बेटा समीर पत्नी और दोनों बेटियों के साथ अपार्टमेंट के ए ब्लॉक में फ्लैट लेकर रहने लगा था। पति और पत्नी दोनों ही निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जबकि बेटियां एक निजी स्कूल में पढ़ रही थीं।

इसे भी पढ़िए :  डॉक्टर निकला हथियारों का सौदागर, भारी मात्रा में रायफल, पिस्टल, रिवॉल्वर, देसी कट्टे बरमाद

वहीं डॉक्टर और उनकी पत्नी अपार्टमेंट के बी ब्लॉक में रह रहे थे। लोगों के अनुसार 6 अक्तूबर को समीर पत्नी मधुमिता को बिना बताए बेटियों को स्कूल से ले आया और पिता व मां के साथ रांची निकल गया। फ्लैट पर न लौटने पर मधुमिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की कार्रवाई से पहले ही समीर ने मधुमिता को जानकारी दी कि वह रांची में अपने रिश्तेदार चिकित्सक डॉ. सुदीप्तो चौधरी के यहां आया है।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिम से शादी करने वाली हिंदू महिला ने की खुदकुशी, कब्रिस्तान-श्मशान दोनों में नहीं मिली जगह
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse