गैंगरेप पीड़ित परिवार को एक और झटका, नोएडा में नहीं मिलेगा फ्लैट

0
गैंगरेप

बुलंदशहर गैंगरेप कांड में पीड़ित परिवार को एक और झटका लगा है। दरअसल उन्हें सरकार की तरफ से जो फ्लैट मिलने वाला था। वो अब संकट में आ गया है। पीड़ित परिवार को गाजियाबाद प्रशासन ने नोएडा में फ्लैट देने से भी मना कर दिया है। प्रशासन के इस रवैये से पीड़ित परिवार बेहद दुखी है।

इसे भी पढ़िए :  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ रेप मामले में फैसले से पहले पंजाब और हरियाणा में हाई अलर्ट

पीड़ित परिवार के मुखिया ने बताया कि एडीएम सिटी ने मंगलवार को उनसे फ्लैट के संबंध में भेजे गए पत्र के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि वह गाजियाबाद में नहीं नोएडा में फ्लैट चाहते हैं। इस पर जवाब मिला कि नोएडा में गाजियाबाद की जिलाधिकारी फ्लैट नहीं दे सकती हैं।

gangrape victim

इस पर उन्होंने एडीएम सिटी से सवाल किया कि क्या गाजियाबाद व नोएडा की सरकार अलग-अलग है। सुरक्षा के लिए रिवाल्वर के संबंध में एडीएम सिटी ने उन्हें बताया कि यहां से कागजी कार्रवाई पूरा होकर उनके मूल जनपद गया है। वहां कार्रवाई होनी बाकी है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि प्रशासन उनकी मदद करेगा।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या के बदले मुंबई में बना 'राम मंदिर', शिवसेना के निशाने पर आई बीजेपी

सीएम अखिलेश ने किया था फ्लैट देने का वादा

बुलंदशहर गैंग रेप कांड को लेकर विपक्षी दलों के बीच आरोपों प्रत्यारोपों के बीच य़ूपी के सीएम अखिलेश यादव ने पीड़ित मां-बेटी के घावों पर मरहम लगाने की कोशिश की थी। सीएम ने पीड़ित मां-बेटी को गाजियाबाद में दो फ्लैट और 6 लाख रुपये की मदद का वादा किया था।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा ने यूपी के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आडवाणी, विनय कटियार और वरुण गांधी को जगह नहीं