महाराष्ट्र रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने मुंबई को दुर्घटना रहित बनाने के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। योजना के तहत मुंबई-पुणे एकस्प्रेस-वे को 24*7 निगरानी में रखने के लिए इंटेलिजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। और एकस्प्रेस-वे पर पेट्रोलिंग के साथ-साथ निगरानी के लिए ड्रोन का प्रयोग भी किया जाएगा। पी.डब्लू.डी मंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को एम.एस.डी.आर.सी अधिकारियों और पुलिस के साथ एक्सप्रेस-वे पर भू-स्खलन से बचने के लिए चल रहे कामों का भी निरीक्षण किया।

