जानलेवा इश्क: सड़क पर गर्दन में घोंपा जहरीला इंजेक्शन

0
2 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसलिए रची हत्या की साजिश
पुलिस ने प्रेम सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने रवि को जहरीला इंजेक्शन लगाया था। आरोप के मुताबिक, यह सब उसने पालम इलाके में रहने वाले अनीश यादव के कहने पर किया। पुलिस की टीम अनीश यादव को पूछताछ के लिए ले आई। अनीश पेशे से जिम ट्रेनर है। प्रेम ने बताया था कि उसे इस काम के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मध्यप्रदेश में कसाईघर खोलेगी शिवराज सरकार, बसपा एमएलए से मिलाया हाथ

इसके बाद अनीश ने आगे का खुलासा किया। उसने बताया कि वह रवि की पत्नी से प्यार करता था। जुलाई 2016 में रवि ने उससे शादी कर ली थी। वह चाहता था कि अब रवि की पत्नी उसे तलाक दे दे, लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए उसने यह घिनौना फैसला कर लिया। उसे लगता था कि रवि की मौत के बाद तो वह उसकी पत्नी उसके पास ही आएगी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान घोल रहा है देश में नशे का ज़हर: सुखबीर सिंह बादल

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि प्रेम सिंह ने फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा कर रखा है और वह घर-घर जाकर फिजियोथेरेपी सर्विस देता है। रवि को किस जहर का इंजेक्शन लगवाया गया, इसके लिए मेडिकल ओपिनियन मांगा गया है। अभी तक की जांच में रवि की पत्नी की कोई संदिग्ध भूमिका नहीं सामने आई है।

इसे भी पढ़िए :  CBI करेगी पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच

अगले पेज पर पढ़िए- आरोपी को छोड़ चुकी है उसकी पत्नी

2 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse