पिता ने नाबालिग बेटी से किया बलात्कार, बच्ची 7 महीने की गर्भवती, आरोपी गिरफतार

0
नाबालिग बेटी
प्रतिकात्मक पिक्चर

हैदराबाद

पिता द्वारा नाबालिग से बलात्कार का एक और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 35 साल के शख्स ने अपनी ही नाबालिग बेटी का बलात्कार किया, शख्स को बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग पीड़िता सात महिने की गर्भवती है और अब उसका गर्भपात भी नहीं कराया जा सकता है। पुलिस ने बताया कि निरंजन बेहरा नाम के आरोपी ने 7 महीने पहले अपनी बेटी के साथ पहली बार बलात्कार किया। इसके बाद वह अक्सर उसे नंगा कर उसका शोषण करता था। निरंजन ने अपनी बेटी को धमकाते हुए किसी और से यह बात ना बताने को कहा। आरोपी ने बेटी से यह भी कहा कि अगर बलात्कार के कारण वह गर्भवती हो जाती है, तो इसका आरोप किसी और के सिर पर लगाए।

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी परिषद की 21वीं बैठक हैदराबाद में, तय होगा लक्जरी और मध्यम आकार की कारों पर सेस

पुलिस ने बताया, ‘पीड़िता ने काफी बाद में अपने साथ हुए अपराध के बारे में अपनी मां को बताया। सब जानने के बाद मां ने पति से लड़ाई की। कुछ समय बाद पीड़िता की मां को उसके शरीर में बदलाव नजर आने लगे। जब वह उसे मेडिकल जांच के लिए ले गईं, तब डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की बात बताई। पीड़िता उस समय 3 महीने की गर्भवती थी।’ बेटी के गर्भ के बारे में जानकर आरोपी ने अपने परिवार को धमकाते हुए कहा था कि अगर वे किसी से भी इस बारे में बताते हैं, तो वह उन्हें मार डालेगा।

इसे भी पढ़िए :  कलयुगी बेटे ने बूढ़ी मां को सरिये से पीट-पीट कर मार डाला

पुलिस के मुताबिक, जिस घर में पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है, उसके मालिक ने निरंजन द्वारा की गई शर्मनाक हरकत के बारे में जानकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  "आत्महत्या के लिए रोहित वेमुला खुद था जिम्मेदार"-जांच कमेटी