दिल्ली: मेट्रो कोच में लगी आग, यात्रियों को फौरन बाहर निकाला गया

0
मेट्रो

नई दिल्ली। पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो के कोच में आग लगने की खबर है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। घटना गुरुवार शाम चार बजे की है जब दिल्ली मेट्रो के एसी पैनल में आग लग, जिसे नियंत्रित करने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को भेजना पड़ा। मेट्रो रोककर ख़ाली करवाई गई और आग पर क़ाबू पाया गया।
dm1

इसे भी पढ़िए :  मुलायम से पूछे बिना शिवपाल ने किया था पार्टी का ऐलान, नेताजी बोले- हफ्ते भर से मैं उससे नहीं मिला

dm2

हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार समय रहते सभी यात्रियों को निकाल लिया गया। दिल्ली मेट्रो के कोच में आग लगने की यह पहली घटना है। आग लगने के पीछे के कारण का पता नहीं लग पाया है।

इसे भी पढ़िए :  'ट्यूबलाइट' फिल्म के टिकट बेचते दिखे शिवराज सिंह के मंत्री गोपाल भार्गव