मणिपुर चुनाव 2017 : पहले चरण में 38 सीटों के लिए मतदान शुरू

0

उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर विधानसभा चुनाव में पहले चरण में आज 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वोट डालने के लिए लोग पोलिंग बूथ पर पहुंच चुके हैं। बाकी 22 सीटों पर मतदान 8 मार्च को होगा। वहां कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। 38 सीटों पर मतदान के लिए 2,794 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सुशील मोदी का लालू प्रसाद यादव पर हमला

वहीं 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ की संख्य 2,325 थी। मणिपुर में चुनाव दो चरण में हो रहे हैं। पहले चरण में कुल 168 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 19,02,562 है जिनमें से 9,28,562 पुरुष और 9,73,989 महिला मतदाता हैं।

इसे भी पढ़िए :  असम में सेना-पुलिस ने मिलकर किया एनकाउंटर एक आतंकी ढेर

नए मतदाताओं की संख्या 45,642 है। कुल 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की दौड़ में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार मुख्यत: यूनाइटेड नगा काउंसिल द्वारा लागू आर्थिक नाकेबंदी और इसे तोड़ने में राज्य सरकार की नाकामी पर फोकस किया है। कथित विकास की कमी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, कोषों का दुरुपयोग और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को भी राजनीतिक पार्टियों ने उठाया है।

इसे भी पढ़िए :  BSP बर्खास्त नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बनाई नयी पार्टी, मायावती से बताया परिवार की जान को खतरा